MP Pappu Yadav के पिता का पार्थिव शरीर पहुंचा पूर्णिया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन मंगलवार की सुबह पटना के एम्स में हो गया। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर लेकर पप्पू यादव अपने मधेपुरा के खुर्दा स्थित पैतृक गांव पहुंचे। पैतृक गांव जाने से पहले उनके पार्थिव शरीर को पूर्णिया के कोर्ट स्टेशन के समीप स्थित आवास पर भी अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह, विधायक विजय खेमका, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि उनके जीवन का सब कुछ आज लुट गया। उनसे पिता पुत्र के अलावा गुरु का भी एक रिश्ता था। वहीं बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि दिवंगत आनंदमार्गी और धर्मावलंबी थे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। उनका निधन पूर्णिया के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्णिया में अंतिम दर्शन के बाद उनके शव को मधेपुरा स्थित पैतृक गांव ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-         Hajipur पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में लिया भाग

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

MP Pappu Yadav MP Pappu Yadav

MP Pappu Yadav

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...