Bokaro : स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, इस दिन से चलाया जाएगा डोर टू डोर कैंपेन…

Bokaro : बोकारो को फाइलेरिया मुक्त करने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर। 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन जिसमें डोर टू डोर कैंपेन चलाया जाएगा। इसके लिए 2246 एमडीएम बूथों पर जिले में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और स्वास्थ केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों पर दवा सेवन कराया जाएगा। एल्बेंडाजोल और डी0 ई0 सी0 की गोली खिलाकर बोकारो को फाइलेरिया मुक्त किया जाएगा।

बताते चलें कि बोकारो में हर साल की भाती इस साल में फाइलेरिया की दवा को खिलाकर जिले को फाइलेरिया मुक्त करना है। पिछली बार घर घर दवा वितरण के कार्यक्रम में जो चूक हुई थी इस बार ऐसी चूक न हो इसके लिए स्वास्थ विभाग ने तैयारी कर ली है जहां घर घर के साथ स्कूलों में भी कैम्पियन चलाया जाएगा जिससे कोई भी छूट नहीं पाए इसके लिए एनजीओ और सहिया का भी मदद लिया जायेगा।

ीूदच 22Scope News

Bokaro :  जिले भर में करीब 22 सौ फाइलेरिया के मरीज है

इसमें जिले भर में 23 लाख लोगो को फाइलेरिया का दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ0 अभय भूषण प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा की जिले भर में करीब 22 सौ फाइलेरिया के मरीज है जो डिफरेंट काटेगरी के है।

उन्होंने कहा की एक बार किसी को हाथी पाव हो जाय तो फिर ये दवा काम नही करता है इसलिए इस बीमारी से पहले लोगो को लगातार पांच साल तक ये दवा खाने से फाइलेरिया का कोई भी बीमारी नहीं होता है। उन्होंने कहा की इसमें एक वर्ष से कम उम्र के बच्चो के साथ साथ गर्भवती महिलाओ को ये दवा नहीं खिलाना चाहिए।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

CGL Scam Jharkhand: CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी...

 CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने देवघर से पशुपालन विभाग के लिपिक सुधाकर कुमार को गिरफ्तार किया। दर्जनों चेकबुक और अहम दस्तावेज बरामद...

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...