दिल्ली में भाजपा ने सत्ता संभालते ही भ्रष्टाचार मामलों की जांच को SIT गठित करने का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में भाजपा ने सत्ता संभालते ही भ्रष्टाचार मामलों की जांच को SIT गठित करने का किया ऐलान। दिल्ली में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी और बहुमत वाली पार्टी बनकर उभरी भाजपा अभी आधिकारिक तौर पर सत्ता संभालने के क्रम में है। लेकिन सत्ता में बैठने से पहले ही भाजपा की ओर से कुछ अहम घोषणाएं की गई हैं।

यह घोषणाएं बीते कल PM Modi के भाषण में किए गए वादों के अनुरूप ही है। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सत्ता संभालते ही भाजपा की सरकार अपनी पहली कैबिनेट के बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए SIT का गठन करेगी।

दिल्ली में भाजपा की पहली कैबिनेट में पेश होगी कैग रिपोर्ट

एक अग्रणी समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि – ‘भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता रखती है और घोटालों में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा और हमने भी किया। कैग (CAG) रिपोर्ट पहली कैबिनेट बैठक के दौरान पेश की जाएगी।

…हम भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच के लिए एक SIT (विशेष जांच दल) भी बनाएंगे। दिल्ली के मतदाताओं ने मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए विकास के लिए भाजपा का समर्थन किया।

…दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिली जीत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं विशेष तौर पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है।’

Delhi Assembly Dissolved उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंपती आतिशी
उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंपती आतिशी

दिल्ली में नई सरकार को लेकर हलचल, उपराज्यपाल से भाजपा ने मांगा समय

दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। सचदेवा सभी नवनिर्वाचित विधायकों और सांसदों के साथ उपराज्यपाल से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में नई सरकार के गठन और आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली के 48 नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों और सात लोकसभा सांसदों के साथ बैठक के लिए समय मांगा है। उन्होंने उपराज्यपाल को लिखा है कि – ‘मैं दिल्ली के भाजपा सांसदों और हमारे नवनिर्वाचित 48 विधायकों के साथ आपसे शीघ्र मिलना चाहता हूं। कृपया अपनी सुविधा के अनुसार शीघ्र मुलाकात की अनुमति दें।’

इससे पहले भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक अरविंदर सिंह लवली, प्रवेश वर्मा, नीरज बसोया राजकुमार चौहान और कैलाश गहलोत ने भी उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की थी। अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा भी उपराज्यपाल के आवास पर सुबह ही पहुंचे थे।

दिल्ली के चुनावी नतीजों के बाद रविवार को अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच हुई अहम बैठक का दृश्य।
दिल्ली के चुनावी नतीजों के बाद रविवार को अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच हुई अहम बैठक का दृश्य।

नए सीएम का चेहरा अभी साफ नहीं, PM Modi की विदेश से लौटने पर होगा शपथ समारोह

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में चर्चा तेज हो गई है और चुनाव जीतने वाले कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिल्ली के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि –‘पार्टी एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाती है और ऐसे निर्णय केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ती है, जैसा कि अन्य राज्यों में देखा गया था।’

इस बीच राजौरी गार्डन सीट से जीते मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि-‘आतिशी ने इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि दिल्ली की जनता ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री पद का फैसला हाईकमान करेगा।  

दिल्ली विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद खूब सुर्खियों में यह पोस्टर।
दिल्ली विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद खूब सुर्खियों में यह पोस्टर।

…जल्द ही दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री पद का फैसला हाईकमान करेगा।  दिल्ली को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिलेगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारेगा और विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।’

इस बीच शीर्ष भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में उनके लौटने के बाद ही दिल्ली में नए मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह का आयोजन होगा। बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा आप संयोजक और तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़े अंतर से उभरे हैं।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...