सीवान : बिहार के सीवान जिले के कोरियाकोठी थाना अंतर्गत ग्राम सिसई पेट्रोल पंप के पास से गांजा के साथ दो तस्कर को गोरियाकोठी थाना के द्वारा दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। खबर के अनुसार, बताया जा रहा है कि गोरियकोठी थाना अंतर्गत सिसई पेट्रोल पंप के पास विशेष अभियान के तहत दो तस्कर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार युवक मोतिहारी के प्रभात कुमार उर्फ विकास कुमार बताया जाता है। वहीं दूसरा युवक धूप कुमार जो सरेया थाना गोविंदगंज का रहने वाला है। दोनों युवक सीवान के रास्ते गांजा लेकर मोतिहारी के लिए जा रहे थे। तभी विशेष चेकिंग अभियान के तहत गोरियाकोठी थाने की पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो युवक के पास से 124.300 किलोग्राम गांजा के साथ दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़े : 44 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
यह भी देखें :
कुमार रवि की रिपोर्ट


