ADJ उत्तम आनंद मामले में HC में सुनवाई, जज ने लगाई फटकार

धनबाद: जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने कहा कि सीबीआई जिस तरह से जांच कर रही है, वह बोलने लायक नहीं है. किस एजेंसी को जांच के लिए दें कि जांच सही दिशा जाए. ऐसे में चीफ जस्टिस ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को बुलाना होगा. उनसे भी कुछ सख्त सवाल पूछने हैं. जबकि सीबीआई का कहना है कि जांच सही दिशा में चल रही है. इसपर चीफ जस्टिस ने कहा कि बिना मोटिव के क्या इंटेंशन हो सकता है. 302 धारा को अभियुक्तों पर लगाया गया है क्या सीबीआई इसे साबित कर पाएगी, जबकि सीबीआई कह रही है कि ऑटो चालक ने जान बुझ कर धक्का मारा है.

बताते चले कि एडीजे उत्तम आनंद की मौत मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो के टक्कर से हुई थी. इस ऑटो ने उत्तम आनंद को पीछे से टक्कर मारी थी. इस पूरे घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई. फिलहाल इस केस का अनुसंधान सीबीआई कर रही है. 28 जुलाई को जज उत्तम आनंद की मौत हुई थी. शुरू में इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है.

रिपोर्ट- प्रोजेश

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...