Advertisment

एचईसी का बैंक खाता फ्रीज, ₹1.62 करोड़ का बकाया नहीं चुका पाया

रांची: हटिया स्थित एसबीआइ शाखा में संचालित एचईसी का बैंक खाता कॉमर्शियल कोर्ट के स्पेशल जज चंद्रभानु कुमार के आदेश पर फ्रीज कर दिया गया है।

यह कार्रवाई हावड़ा की कंपनी एंट्रीकेट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एचइसी के खिलाफ ₹28,21,481 के बकाया भुगतान को लेकर की गई थी, जो ब्याज के साथ बढ़कर ₹1,62,57,000 हो गया है। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को नाजिर जीशान इकबाल के नेतृत्व में एक टीम एसबीआइ शाखा पहुंची और एचइसी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया।

मामला वर्ष 2011 का है, जब एचइसी ने एंट्रीकेट इंजीनियरिंग को तीन क्रेनों की आपूर्ति का आदेश दिया था। कंपनी ने जून 2015 तक दो क्रेनों की आपूर्ति की, लेकिन एचइसी ने ₹28,21,481 का भुगतान नहीं किया।

इस पर कंपनी ने तीसरे क्रेन की आपूर्ति नहीं की और मामला कोलकाता स्थित ‘प बंगाल माइक्रो लघु उद्योग सुविधा परिषद’ में दर्ज कर दिया। परिषद ने एचईसी को बकाया राशि का भुगतान करने का आदेश दिया, लेकिन एचईसी ने इसका पालन नहीं किया।

इसके बाद कंपनी ने 2022 में रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया, जिसके आधार पर कोर्ट ने एचइसी के बैंक खाते को फ्रीज करने का आदेश दिया।

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...