Hazaribagh Accident : चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, वाहन के उड़े चिथड़े, कुंभ नहाकर आ रहे तीन की दर्दनाक मौत…

Hazaribagh Accident : हजारीबाग के चरही घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

तू66 22Scope News

Hazaribagh Accident : महाकुंभ से डुबकी लगाकर वापस लौट रहा था परिवार

मृतकों में आशा देवी, संजू देवी, सोनी देवी शामिल है। वहीं घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, अंशिता देवी, उमा देवी और ज्योति देवी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रांची का रहने वाला पूरा परिवार प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज निकला था। इसी दौरान स्नान कर वापस लौटने के दौरान चरही घाटी के समीप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Hazaribagh Accident : वाहन के उड़े चिथड़े
Hazaribagh Accident : वाहन के उड़े चिथड़े

घटना के बाद वाहन के उड़े चिथड़े, कई गंभीर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद कई लोग वाहन में ही फंस गए। क्रेन की सहायता से लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से निकाला गया और आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

त56ू 22Scope News

घायल महिला ने बताया कि वे लोग महाकुंभ में स्नान करने के बाद वापस रांची लौट रहे थे इसी दौरान चरही घाटी के निकट कोयला ढोने वाले मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं गंभीर रुप से घायलों को रिम्स रेफर किया गया है।

 

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...