Film Promotion के लिए पटना बना सॉफ्ट डेस्टिनेशन, विक्की कौशल ने ठेले पर चखा…

पटना: फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर लांच पटना में होने के बाद से बिहार बॉलीवुड की पहली पसंद बनती जा रही है। पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच में लोगों की भारी भीड़ ने एक नया रिकॉर्ड तो दर्ज किया ही अब बॉलीवुड के कलाकारों को बिहार एक पसंदीदा जगह लगने लगा है तभी तो अब तक कई एक्टर्स बिहार में अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘छावा’ का प्रमोशन करने पटना पहुंचे।

पटना में वे अचानक एक ठेले पर पहुंच गए और वहां उन्होंने बिहार का मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा खाया। विक्की कौशल तारामंडल के समीप लिट्टी चोखा के ठेला पर जब पहुंचे तो वहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। विक्की कौशल शुक्रवार की सुबह विमान से पटना पहुंचे थे और उन्होंने अपने फिल्म का प्रमोशन किया।

बता दें कि 14 फरवरी को रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के लिए विक्की कौशल देश के विभिन्न शहरों में घूम रहे हैं और वहां वे अनोखे तरह से लोगों को लुभा भी रहे हैं। फिल्म छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में युवाओं को लगातार दी जा रही है सरकारी नौकरी, सीएम ने 1007 अधिकारियों को…
Film Promotion Film Promotion Film Promotion

Film Promotion

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...