Advertisement
Advertisement
Advertisement

HC ने पहाड़ों के अवैध खनन मामले में की सुनवाई, सरकार से मांगी रिपोर्ट

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में अवैध खनन के मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी तरह के अवैध खनन को अदालत बर्दाश्त नहीं करेगी. इस दौरान प्रार्थी की ओर से साहिबगंज में पहाड़ों के अवैध खनन का मुद्दा उठाया गया. जिस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले में वादी की ओर से उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत जानकारी कोर्ट में पेश करे. इसके बाद अदालत उक्त रिपोर्ट की स्वतंत्र एजेंसी से सत्यापन कराने पर विचार करेगी. अदालत मौखिक रूप से कहा कि खनिज के खनन की अनुमति इस शर्त पर नहीं दी जा सकती है कि  जंगल और पहाड़ ही गायब हो जाए. इस दौरान अधिवक्ता राजीव कुमार ने कोडरमा में मायका के अवैध खनन और उसका निर्यात किए जाने का मुद्दा उठाया. जिस पर अदालत ने इस मामले पर भी सुनवाई करने की बात कही. अदालत ने राज्य सरकार से उन जिलों की सर्वे रिपोर्ट मांगी है, जहां पर खनिज उपलब्ध है. अदालत का कहना था कि राज्य सरकार को खनिज कितना प्रतिशत निकालना है, इसको लेकर एक नीति बनानी चाहिए, ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे. अदालत ने कहा कि कई जिले से तो अवैध उत्खनन के कारण कई पहाड़ ही गायब हो गए.

रिपोर्ट- प्रोजेश

मंझलाडीह में फ़िर हो रहा सफ़ेद मिट्टी का अवैध उत्खनन, बीते वर्ष दबकर तीन महिलाओं की हुई थी मौत

Commercial Advertisment

Jharkhand High Court: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, सब्सिडियरी विषय...

 झारखंड हाईकोर्ट ने TGT शिक्षक नियुक्ति में सब्सिडियरी विषय वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। सरकार को आठ सप्ताह में दो अभ्यर्थियों की नियुक्ति...

Dev Uthani Ekadashi 2026: आज जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी-शालिग्राम विवाह के...

 देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने बाद योगनिद्रा से जागेंगे। तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ चातुर्मास समाप्त होगा। नवंबर में विवाह के छह शुभ...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत मौत मामले में CBI की जांच...

आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली CBI की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। पिठोरिया के तत्कालीन...