Case Diary लिखने के लिए दारोगा ने मांगे 75 हजार, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

पटना: बिहार में एक बार फिर एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेना महंगा पड़ गया। मामला मुजफ्फरपुर का है जहां एक केस डायरी लिखने के एवज में 75 हजार रूपये घूस लेते हुए एक दारोगा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के सरैया थाना में पदस्थापित दारोगा रौशन कुमार सिंह ने एक केस में केस डायरी लिखने के एवज में 75 हजार रूपये की मांग की थी।

मामले में पीड़ित ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से घूस मांगे जाने की शिकायत की जिसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में बताया गया कि मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी अवधेश प्रसाद सिन्हा ने निगरानी ब्यूरो को जानकारी दी थी कि सरैया थाना कांड संख्या 525/2020 में केस डायरी के लिए 75 हजार रूपये की मांग कर रहे हैं।

शिकायत के आधार पर निगरानी के डीएसपी सत्येंद्र राम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुजफ्फरपुर के भटोना में स्थित गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास 75 हजार रूपये का घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब निगरानी की टीम गिरफ्तार दारोगा से पूछताछ कर फिर उन्हें निगरानी न्यायालय में पेश करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna में याद किये गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, दोनों उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Case Diary Case Diary Case Diary

Case Diary</span

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...