Advertisment

Patna में याद किये गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, दोनों उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

पटना: राजधानी पटना के राजेंद्रनगर पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत बिहार भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जम कर हमला किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का शहादत दिवस है। भारत सरकार की जो अन्त्योदय योजना है जिससे अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को मदद पहुंच्र ही है वह दीनदयाल जी का ही दिखाया हुआ रास्ता है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के देश भर में जातिय गणना की मांग पर कहा कि बिहार में हो चुका है। वहीं उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस एक व्यक्ति की पार्टी है, एक व्यक्ति की पार्टी है।

वहीं दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज दीनदयाल जी की पुण्यतिथि है और यह समर्पण दिवस है। आज अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों का उत्थान और कल्याण इन्ही का मन्त्र था जिसे देश के प्रधानमंत्री लेकर देश का कल्याण कर रहे हैं। इनकी विचारधारा से ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का कल्याण कर रहे हैं। इस दौरान महागठबंधन के अंतरकलह पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि स्वार्थ के आधार पर बना महागठबंधन बिखर गया है।

इसका परिणाम अब सामने दिखाई दे रहा है। कांग्रेस का नेतृत्व इतना कमजोर है कि संभव ही नहीं है कि वे कांग्रेस को कहीं भी जीत दिला सकें। राहुल गांधी को हटा कर जब पार्टी परिवारवाद से मुक्त होगा तभी पार्टी का कल्याण संभव होगा। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी के द्वारा जातिय गणना की मांग पर कहा कि ये लोग स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। उनके पुत्र बिहार की जातिय गणना पर सवाल उठा रहे हैं। जब तक ये अपनी मानसिकता से बाहर नहीं निकलते हैं कुछ भी नहीं कर सकेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जन सुराज, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna </span

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...