JEE Mains में विद्या विहार के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, छात्रों में ख़ुशी…

पूर्णिया: पूर्णिया के विद्या विहार करियर प्लस के कई छात्रों ने JEE Mains में सफलता हासिल की है। संस्थान के भास्कर आर्य ने 99.389 परसेंटाइल अंक लाया है तो इसके साथ ही राघव मिश्रा ने 96.97 परसेंटाइल, अभय साह ने 96.44 परसेंटाइल, सोनू कुमार ने 92.63 परसेंटाइल, अभिषेक कुमार मुरारका ने 86.37 परसेंटाइल और सौरभ कुमार ने 85.70 परसेंटाइल प्राप्त किया है। विद्या विहार के निदेशक प्रशांत शंकर ने छात्रों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भविष्य की मंगल कामना की।

उन्होंने कहा कि JEE Mains में सफल छात्रों ने अपनी जिंदगी के सही मार्ग को प्रशस्त कर लिया है। इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ 93.2362181, ईडब्ल्यूएस के लिए 81.3266412, ओबीसी-एनसीएल के लिए 79.6757881, एससी के लिए 60.0923182 और एसटी के लिए 46.6975840 रही, जिसके अनुसार विद्या विहार करियर प्लस के कई छात्रों के जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने की संभावना है जिससे उन्हें आईआईटी में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा।

JEE Mains में विद्या विहार के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

इन छात्रों ने इस परीक्षा के माध्यम से पहले ही प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs) और सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTIs) में अपनी सीट सुरक्षित कर ली है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

JEE Mains में विद्या विहार के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

संस्थान के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा कि हम अपने छात्रों की सफलता पर गर्व महसूस करते हैं। यह उनकी मेहनत, समर्पण और विद्या विहार करियर प्लस के बेहतरीन मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले वर्षों में और भी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। संस्थान के सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है, जेईई एडवांस में भी हमारी उम्मीदें ऊँची हैं। विद्या विहार करियर प्लस का हर छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त करे, यही हमारी कामना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Kejriwal वाला हाल होगा नीतीश कुमार का, कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के मामले में कांग्रेस ने कहा… 

अंशु झा एवं पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...