Bhagalpur में पीएम का आना सौभाग्य की बात, मंत्री नितिन नवीन ने कहा…

प्रधानमंत्री जी का Bhagalpur आना सौभाग्य, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयार करें स्ट्रक्चर। NDA की शक्ति एकता में है, 24 फरवरी को एकता का होगा प्रदर्शन: मंत्री नितिन नवीन

Bhagalpur: बिहार के Bhagalpur स्थित नाथनगर विधानसभा में 24 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बुधवार को NDA दलों द्वारा महत्वपूर्ण बैठक की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने की। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि NDA की शक्ति एकता में है और हमें 24 फरवरी को इस एकता की ताकत को प्रदर्शित करना होगा। उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर आ रहे है।

इस सौभाग्य को ऐतिहासिक बनाने के लिए NDA की सभी दलों को स्ट्रक्चर बना कर काम करना होगा। हर पंचायत में जाकर हर वर्ग के लोगों को भाव के साथ आमंत्रित करना होगा। समय तय कर पंचायत स्तर पर मूवमेंट किया जाए तो 24 तारीख तक हमलोग जन-जन तक दो बार पहुँच पाएंगे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी कॉर्डिनेशन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार किसान भाईयों के लिए भी लगातार काम कर रही है। NDA सरकार में हर वर्ग का सम्मान हो ये हमारी प्राथमिकता है।

इसी क्रम में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त इसी महीने किसानों के खाते में भेजी जाने वाली है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में उमंग की बेहद जरूरत है। उमंग के सहारे ही कार्यक्रम में जन सैलाब आयेगा। इस कार्यक्रम की मदद से हमें लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी पहुंचाने का काम करना होगा, ताकि समाज के हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिले और वो एनडीए दल के साथ जुड़कर विकास की एक नई गाथा लिखें।

इस कार्यक्रम से Bhagalpur के नाथनगर विधानसभा में NDA को बल मिलेगा, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता भी आसान हो जायेगा। उल्लेखनीय हो कि आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Bhagalpur आने वाले है। जहां नाथनगर विधानसभा स्थित हवाई अड्डा ग्राउंड में वो सभी को संबोधित करेंगे। इसके लिए NDA दल की तमाम पार्टियां पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुट गयी है। वहीँ, कार्यक्रम को लेकर सभी पार्टियां को अपना-अपना सुझाव साझा करने को कहा गया है। इस बीच किसी ने प्रभात फेरी निकालने का सुझाव दिया है तो कोई झांकी के सहारे सभी को आमंत्रण देने की बात कह रहा है।

बैठक में नाथनगर के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, जदयू जिला अध्यक्ष बिपीन बिहारी, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुशवाहा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Criminals में नहीं है पुलिस का खौफ, राजधानी पटना में दिनदहाड़े फायरिंग

विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...