नितिन नवीन ने संभाला पदभार, सौंपा गया निर्वाचन पत्र, PM मोदी ने माला पहनाकर किया अभिनंदन

दिल्ली : बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा की। पीएम नरेंद्र मोदी ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। नितिन नवीन को मंच पर निर्वाचन पत्र सौंपा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने बारी-बारी से माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

नितिन नवीन निर्विरोध रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

आपको बता दें कि नितिन नवीन निर्विरोध रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वे बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद हैं।

BJP 3 22Scope News

आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है – जेपी नड्डा

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान नितिन नवीन ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं। नितिन जो मूलत: कार्यकर्ता हैं, वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं।

JP Nadda 22Scope News

जेपी नड्डा ने कहा- बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं

बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में आपको सारे देश का भ्रमण करने का मौका मिला, आपने सारे देश को समझा। आप सिक्किम के प्रभारी रहे और आप छत्तीसगढ़ के भी प्रभारी रहे, जहां आपने बीजेपी सरकार लाने में बहुत बड़ा योगदान किया। ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। आपको बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

JP Nadda 1 22Scope News

मैं PM नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं – नड्डा

नड्डा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हर पल, हर मौके पर पार्टी को दृष्टि देते हुए कार्य करने का जो सुअवसर दिया और जो ताकत दी, उस कारण से हम ये कार्य कर पाए। देश के प्रधान सेवक होने के बावजूद भी, अति व्यस्त रहने के बावजूद भी आपने जो पार्टी की छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देकर पार्टी को आगे बढ़ाने में योगदान दिया, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मंच पर पहुंचे PM मोदी, थोड़ी देर में नितिन नवीन संभालेंगे BJP अध्यक्ष का पदभार…

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...