Commercial Advertisment

JEE Mains में छाए ओमेगा के होनहार, नितेश आनंद को मिले 99.94 पर्सेंटाइल

दरभंगा : जेईई मेन में पहले सेशन का परिणाम मंगलवार देर शाम जारी किया गया। मिथिलांचल के कई छात्रों ने सफलता पाई। इंजीनियरिंग का सपना देख रहे छात्रों के लिए मंगलवार की शाम बेहद अहम रही। देर शाम जेईई मेन के पहले सेशन का परिणाम जारी कर दिया गया। शहर के कई छात्रों ने इसमें सफलता पाई है। नितेश आनंद ने सर्वाधिक 99.94 पर्सेंटाइल हासिल किया है। दूसरा सेशन अप्रैल में होगा।

परिणाम के बाद पूरे मिथिलांचल के लोगों में खुशी का माहौल 

परिणाम के बाद परिवार सहित ओमेगा स्टडी सेंटर और पूरे मिथिलांचल के लोग खुश है मौके पर मीडिया से बात करते हुए नितेश आनंद ने सफलता का श्रेय परिवार सहित अपने गुरुजन एंव ओमेगा स्टडी सेंटर को दिया हैं। उन्होने कहा की अथक मेहनत का प्रयास रहा हैं जो इस तरह की सफलता मिली हैं। इधर, ओमेगा स्टडी सेंटर के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया की जेईई मेंस 2025 के रिजल्ट के माध्यम से संस्थान के विद्यार्थियों ने फिर एक बार यह साबित कर दिया कि समर्पित प्रयास सदैव इतिहास गढ़ता है। ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय विशेष रूप से संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे को दिया। जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हुआ है।

यह भी देखें :

ओमेगा स्टडी सेंटर पूरे राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देती आ रही है – सुमित कुमार चौबे

वहीं संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने कहा कि यदि विद्यार्थियों के रिजल्ट के अनुपात की बात करें तो लगातार पिछले दस वर्षों से ओमेगा स्टडी सेंटर पूरे राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देती आ रही है जो हमारे संस्थान एवं संपूर्ण मिथिलांचल के लिए गर्व की बात है। बिहार के किसी भी एक कोचिंग संस्थान के रिजल्ट का अनुपात पिछले कुछ बर्षो में ऐसा नहीं है। चौबे ने बताया कि सभी सफल बच्चे एडवांस के तैयारी में पूरे मनोयोग से अपने अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगे हुए हैं। ओमेगा के छात्र-छात्राओं ने जो बेहतर रिजल्ट दिया हैं उसका श्रेय बच्चों के मेहनत और शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन को जाता है।

यह भी पढ़े : JEE Mains में विद्या विहार के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, छात्रों में ख़ुशी…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...