Advertisment

Breaking: नया आयकर विधेयक लोकसभा में पेश

Desk. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में नया आयकर विधेयक पेश किर दिया है। इस बिल को हाल ही में केंद्र की मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।

नए आयकर विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

बता दें कि, केंद्र की मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को नए आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी थी। इसे सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना थी। हालांकि बिल सोमवार को पेश न होकर गुरुवार को हुआ है। यह विधेयक कराधान प्रणाली में सुधार के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। नए कानून का उद्देश्य मौजूदा कर संरचना में आमूल-चूल परिवर्तन करना। इसे अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।

बता दें कि, केंद्रीय बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नया प्रत्यक्ष कर कोड लाने की घोषणा की थी। इस विधेयक को आगे की चर्चा और इसके प्रावधानों में सुधार के लिए स्थायी समिति के पास भेजे जाने की संभावना है।

बता दें कि, मोदी सरकार ने 2025-26 के बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात दी है। अब 12 लाख रुपये तक कोई आयकर नहीं देना होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए भाषण में कहा था कि सभी टैक्सपेयर्स को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना था। अब 24 लाख की आय पर अब 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

Ramgarh Kargil Vijay Diwas Samman Samaroh: कारगिल दिवस पर 11 मेडल...

Ramgarh Kargil Vijay Diwas Samman Samaroh: कारगिल विजय दिवस के मौके पर, गिद्दी 'A' कोलफील्ड इलाके के गोल्डन क्लब बैरक में पूर्व सैनिक गुप्तेश्वर ठाकुर...

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: धनबाद में सेल कर्मी पर कथित...

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: जिले के पत्थरडीह थाना क्षेत्र में चासनाला SAIL वॉशरी के एक घायल कर्मचारी से जुड़ा मामला अब एक नया...

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...