Breaking: नया आयकर विधेयक लोकसभा में पेश

commercial advertisement
Ad

Desk. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में नया आयकर विधेयक पेश किर दिया है। इस बिल को हाल ही में केंद्र की मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।

नए आयकर विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

बता दें कि, केंद्र की मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को नए आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी थी। इसे सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना थी। हालांकि बिल सोमवार को पेश न होकर गुरुवार को हुआ है। यह विधेयक कराधान प्रणाली में सुधार के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। नए कानून का उद्देश्य मौजूदा कर संरचना में आमूल-चूल परिवर्तन करना। इसे अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।

बता दें कि, केंद्रीय बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नया प्रत्यक्ष कर कोड लाने की घोषणा की थी। इस विधेयक को आगे की चर्चा और इसके प्रावधानों में सुधार के लिए स्थायी समिति के पास भेजे जाने की संभावना है।

बता दें कि, मोदी सरकार ने 2025-26 के बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात दी है। अब 12 लाख रुपये तक कोई आयकर नहीं देना होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए भाषण में कहा था कि सभी टैक्सपेयर्स को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना था। अब 24 लाख की आय पर अब 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हो रहा है भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब राज्य के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत...

बिहार पैवेलियन को भारत टेक्स 2026 में लगातार मिल रही सराहना, तीसरे दिन भी उमड़ी आगंतुकों की भीड़

नई दिल्ली/पटना : भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा स्थापित...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या है खास? लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस फाउंडेशन की बड़ी पहल

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...