SSP के आदेश पर 7 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, कहा ‘क्राइम कंट्रोल…’

पटना: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर SSP ने राजधानी पटना समेत जिले के कई थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों में लंबित मामलों का निबटारा करने का निर्देश दिया। मामले में पटना के SSP अवकाश कुमार ने कहा कि विभिन्न थानों के आईओ का तबादला के बाद भी केस दूसरे आईओ को नहीं सौंपे जाने के कारण कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

आईओ के तबादला हो जाने के कारण केसों के निबटारा में काफी परेशानी होती है। ऐसे में अपराध नियंत्रण और केसों के जल्द निबटारा को लेकर लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था। FIR दर्ज करने के आदेश के बाद कई अधिकारियों ने केस हैण्ड ओवर कर दिया है।

Nawada पहुंचे मुकेश सहनी, कहा ‘हम अपने संकल्प के आधार पर…’

9-10 हजार केस पेंडिंग

इस दौरान SSP अवकाश कुमार ने बताया कि जिले में करीब 500 पुलिस अधिकारियों के पास 9 से 10 हजार केस पेंडिंग हैं। ऐसे पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पटना के कोतवाली थाना में 7 पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबित केसों के निबटारा के साथ ही क्राइम कंट्रोल को लेकर थानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

शब-ए-बारात को लेकर Police Headquarters सतर्क, सभी IG और DIG को लिखा पत्र…

SSP ने थानों का किया औचक निरीक्षण

उन्होंने जानकारी दी कि गुरुवार को कदमकुआं, पत्रकार नगर, अगमकुआं और बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया है तथा पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश भी दिया। एसएसपी ने बताया कि पिछले दो महीने से थानों को कई निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि निर्देशों का पालन थाना में किया जा रहा है या नहीं। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों को भी थानों का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम कंट्रोल हमलोगों की प्राथमिकता है इसलिए क्राइम कंट्रोल के लिए हर जरुरी कदम उठाये जा रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    11251 सड़कों के उन्नयन की Cabinet ने दी स्वीकृति, 7 वर्षों तक…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...