11251 सड़कों के उन्नयन की Cabinet ने दी स्वीकृति, 7 वर्षों तक…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को Cabinet की बैठक की गई। Cabinet की बैठक में कुल 51 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इस दौरान बिहार के ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता दी गई और ग्रामीण कार्य विभाग के 37 प्रस्तावों के आधार पर कुल 11251 पथों के 19867 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन और मरम्मति की जाएगी। इन सड़कों के उन्नयन और मरम्मति में करीब 17266 करोड़ रूपये की लागत आएगी। इन सड़कों के 7 वर्षों तक दीर्घकालीन प्रबंधन एवं अनुरक्षण का भी प्रावधान किया गया है।

Cabinet: मगध महिला कॉलेज में बनेगा विज्ञान भवन एवं ऑडिटोरियम

ग्रामीण सड़कों के उन्नयन की स्वीकृति 37 जिलों में की जाएगी जबकि खगड़िया के लिए पहले से ही स्वीकृति दी जा चुकी है। यह सारे काम मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत करवाई जाएँगी। शिक्षा विभाग के तहत राजधानी पटना में सहित मगध महिला कॉलेज में विज्ञान भवन तथा ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जायेगा। इस 7 मंजिला भवन के निर्माण में करीब 47.23 करोड़ रूपये राशि की स्वीकृति दी गई है जबकि छपरा के राजेंद्र कॉलेज में शैक्षणिक भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

गया में CM ने की योजनाओं की समीक्षा, सड़क समेत कई अहम घोषणाएं भी की

Cabinet की बैठक में 51 योजनाओं को हरी झंडी

शिक्षा विभाग के तहत मुख्यमंत्री बालिका बालक पोशाक योजना के तहत अगले शैक्षणिक सत्र में सत्र शुरू होने से पहले पोशाक छात्रों को उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2027-28 तक चौथा कृषि रोडमैप अंतर्गत राज्य में उच्च जोखिम वाले जुनोटिक रोगजनकों के अध्ययन, एंटी माइक्रोबियल प्रतिरोध की निगरानी तथा विष एवं अवशेष विश्लेषण हेतु बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में वन हेल्थ प्लेटफ़ॉर्म की स्थापना की स्वीकृति दी गई है।

https://m.youtube.com/@22scopestate/videos   

यह भी पढ़ें-    मुकेश सहनी बनेंगे Deputy CM, बिहार के सियासी गलियारे में खलबली

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...