मां के कहने पर फटी जींस नहीं पहनने की जिद पर युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, मिन्नतों के बाद उतरा

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित गांधी टोला में एक अजीबोगरीब घटनाक्रम सामने आया, जब एक युवक ने अपनी मां द्वारा फटी जींस पहनने से मना किए जाने पर गुस्से में आकर घर से बाहर निकलकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि जब तक उसे अपनी पसंद की जींस नहीं मिलती, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा।

सुबह करीब आठ बजे, जब आसपास के लोग युवक को टंकी पर चढ़कर चिल्लाते हुए देखे, तो उन्होंने उसे नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी की नहीं सुन रहा था। इसके बाद, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

अंततः युवक की मां फटी जींस लेकर टंकी के नीचे पहुंची और बेटे से मिन्नत करते हुए कहा कि वह नीचे उतर जाए। युवक ने शर्त रखी कि जब तक पुलिस वहां से नहीं हटेगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। काफी देर तक समझाने के बाद युवक नीचे उतरा, लेकिन जैसे ही उसने नीचे खड़ी हुई भीड़ को देखा, वह वहां से भाग गया। इस घटनाक्रम ने सभी को चौंका दिया और आसपास के लोग इसकी चर्चा करने लगे।

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...