अलग-अलग ठिकानों से विदशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के मझौलिया पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से विदेशी शराब के आठ पीएम 210 पीस व पॉलिथीन में रखा देशी चुलाई शराब के साथ दो कारोबारियों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

मामले की जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने दी

शनिवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो ठिकानों से अंग्रेजी शराब व देशी चुलाई शराब बाइक के साथ दोनों शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों शराब कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी की दर्ज किया गया। प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के लालसरैया बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर-8 निवासी अरविंद विश्वास के घर के पीछे से 210 पीस 180 एमएल कुल 37 लीटर 800 एमएल आठ पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

दोनों अभियुक्त के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

वहीं पॉलिथीन में करीब 34 लीटर देशी चुलाई शराब पल्सर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 एजे 9354 पर शराब कारोबारी अशोक साह साकिन बैठनिया वार्ड नंबर-5 निवासी को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम खैरवा वार्ड नंबर एक स्थित रोड से दक्षिण पुलिस ने धर दबोचा। इन दोनों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में बेतिया भेजा गया।

यह भी देखें :

ऑपरेशन मुस्कान : लोगों को 37 मोबाइल व 4 बाइक किया गया वितरण

बेतिया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी की 37 मोबाइल और चार बाइक को वितरित किया। अपने खोए हुए मोबाइल व बाइक को प्राप्त कर काफी खुश दिखे। इस संबंध मे बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि बेतिया के विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी के 37 मोबाइल व चार बाइक को जब्त किया गया था। जिसे आज चोरी के वास्तविक मोबाइल धारक व बाइक धारक की पहचान कर उन्हें दे दिया गया।

Banka SP 22Scope News
ऑपरेशन मुस्कान : लोगों को 37 मोबाइल व 4 बाइक किया गया वितरण

यह भी पढ़े : बेतिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, अपराधियों में मचा हड़कंप

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...