गूगल पर नंबर सर्च कर सफाई सेवा बुक कर रहे बुजुर्ग से साइबर ठगी, 48,500 रुपए गायब

रांची: गुदड़ी बाजार में रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग दयानंद प्रसाद साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। ठगों ने सफाई सेवा का झांसा देकर उनसे 48,500 रुपए ठग लिए। इस मामले में दयानंद ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दयानंद प्रसाद ने बताया कि घर में कचरा जमा हो गया था, जिसे साफ कराने के लिए उन्होंने गूगल पर रांची नगर निगम का नंबर सर्च किया। उन्हें दो नंबर मिले—18001803580 और 9015387826। कॉल करने के कुछ देर बाद तीसरे नंबर 9348867599 से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने भरोसा दिलाया कि उनके घर के सामने का कचरा साफ कर दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें दो रुपए का भुगतान करना होगा।

जब दयानंद ने इसका कारण पूछा तो ठग ने सफाई कर्मचारियों की मेहनत का हवाला दिया और भुगतान की प्रक्रिया समझाने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। दयानंद को स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड कराकर साइबर अपराधी ने उन्हें दो रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा।

जैसे ही उन्होंने यूपीआई के जरिए दो रुपए ट्रांसफर किए, स्क्रीन शेयरिंग ऐप की मदद से ठगों ने उनका यूपीआई पासवर्ड देख लिया। इसके बाद चंद मिनटों में ही उनके खाते से 48,500 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। यह राशि 9088271570@ptaxis नामक यूपीआई आईडी पर भेजी गई, जो राहुल मांझी के नाम पर थी।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी अज्ञात लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...