झारखंड में फिर बढ़ेगा तापमान: 17 फरवरी से मौसम में बदलाव, 20-21 को बारिश के आसार

रांची:  सहित झारखंड के अधिकतर जिलों का तापमान एक बार फिर चढ़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक, 18 फरवरी से राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 20 और 21 फरवरी को बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटे के दौरान राज्यभर में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे सर्द हवाओं से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, अब भी राज्य के आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। इस बीच, झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक का उतार-चढ़ाव देखा गया है। सरायकेला में सबसे अधिक 34.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि खूंटी का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन के समय गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन सुबह और शाम ठंडक बनी रह सकती है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img