Nita Ambani को मैसाचुसेट्स की गवर्नर ने किया सम्मानित…

Desk : रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) को अमेरिका के राज्य मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने सम्मानित किया है। नीता अंबानी को दिए प्रशस्ति पत्र में उन्हें एक दूरदर्शी और परोपकारी व्यक्तित्व के रूप में मान्यता दी गई है। बोस्टन में एक विशेष समारोह में नीता अंबानी को यह सम्मान मिला।

Nita Ambani ने समारोह में पहनी शिकारगाह बनारसी साड़ी

त5त 22Scope News

गवर्नर ऑफिस ने कहा है कि “यह सम्मान नीता अंबानी के शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रभावी काम और उनके समर्पण भाव का सम्मान है-जिसने भारत और वैश्विक स्तर पर लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।“

नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कला, परंपरा व संस्कृति के प्रदर्शन का कोई अवसर नहीं गंवाती। बोस्टन में हुए समारोह में भी नीता अंबानी ने भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत की प्रतीक और हाथ से बुनी हुई शिकारगाह बनारसी साड़ी पहनी। जटिल बुनाई तकनीक और पारंपरिक कोन्या डिजाइन वाली यह साड़ी, भारतीय शिल्प कौशल की मिसाल है।

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...