दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत-Nita Ambani

Desk : देश के सबसे बड़े मीडिया व एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने यकीन दिलाया कि जल्द ही भारतीय कला व शिल्प दुनिया के सौंदर्यशास्त्र या फैशन को आकार देने लगेगा। उन्होंने कहा कि न केवल फैशन, चिकित्सा, अध्यात्म, नृत्य और भारतीय कहानियां भी विश्व मानचित्र पर अपनी जगह बना लेगीं। नीता अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रही थी।

“Taking Indian Culture to the World” विषय पर बोलते हुए नीता अंबानी ने उन भारतीयों की याद दिलाई जो अपनी जड़ों को बिना भूले विश्व मंचों पर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। संगीत में अनुष्का शंकर और ऋषभ शर्मा, व्यंजनों में विकास खन्ना और सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा जैसे युवा दुनिया भर में भारतीयता का संदेश फैला रहे हैं।

Nita Ambani कल्चरल सेंटर (NMACC) न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में मनाएगा ‘ग्रेंड इंडियन वीकएंड’

साथ ही नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लिंकन सेंटर में, सितंबर में होने वाले ‘ग्रेंड इंडियन वीकएंड’ की भी जानकारी साझा की। यह वीकएंड ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की और से मनाया जाएगा। जिसमें भारतीय कला व संस्कृति को दुनिया के सामने रखा जाएगा। नीता अंबानी ने बताया कि हम भारत की आत्मा को दुनिया के सामने रखेंगे। हमारी कलाएं, कारीगर, हमारे बुनकर, हमारे गीत और नृत्य, हमारा फैशन, हमारा स्वादिष्ट भोजन यहां सभी कुछ होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए नीता अंबानी ने कहा “सदियों से, भारत ने दुनिया को अपने बुद्धि, बल और सुंदरता से चकित किया है। पर कहीं न कहीं, हमारी आवाज़ नरम पड़ रही थी। लेकिन अब यह फिर से मजबूत हो रही है। हम अपने प्रधान मंत्री मोदी जी के प्रति बहुत आभारी हैं, जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व ने विश्व मंच पर भारत की आवाज़ को फिर से उठाया है। योग से लेकर डिजिटल समावेशन तक, सांस्कृतिक कूटनीति से लेकर जी20 और वेव्स तक, आज भारत की भावना दुनिया को पहले से कहीं ज़्यादा प्रेरित कर रही है।“

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...