RJD की यही मानसिकता रही है, लालू यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ने किया बड़ा हमला…

पटना: बीती रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद देश भर में राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली में भगदड़ मामले में RJD सुप्रीमो लालू यादव ने एक तरफ जहां रेलवे को जिम्मेवार को बताया तो उन्होंने दूसरी तरफ महाकुंभ को भी फालतू करार दे दिया। लालू यादव के महाकुंभ पर बयान के बाद राजनीति ने अलग ही रूप ले लिया है और उनके ऊपर विरोधी दल के नेता लगातार हमलावर बने हुए हैं।

घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण

इसी कड़ी में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने RJD सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी हमारी संस्कृति और संस्कार के साथ खिलवाड़ करना उनकी मानसिकता रही है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नई दिल्ली में घटी घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना में कई लोग काल के गाल में समा गए, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। जो लोग घायल हुए हैं शासन प्रशासन उनके इलाज में जुटी हुई है।

महाकुंभ में जाने को लेकर सासाराम रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़…

RJD की मानसिकता रही है

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने RJD सुप्रीमो लालू यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे हमेशा लाशों पर राजनीति करते हैं। उन्हें अभी के समय में लोगों से धैर्य बना कर रहने की अपील करनी चाहिए। ये राजद की मानसिकता रही है कि ये लोग हमारी संस्कृति और संस्कार के साथ हमेशा खिलवाड़ करते रहे हैं। वे अब अपने लिए नहीं अपने पुत्र के लिए राजनीति कर रहे हैं। लालू यादव जब खुद रेल मंत्री थे तो उन्होंने रेलवे को बेच दिया था। ऐसे व्यक्ति के बयानों को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM Yogi ने महाकुंभ के संदेश में जलवायु परिवर्तन से बचाव के प्रयास को शामिल करने की कही बात

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...