पटना : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 22 फरवरी को बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। उनके दौरे से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि कभी राहुल गांधी आते हैं तो कभी मल्लिकार्जुन खड़गे आ रहे हैं। यह अच्छी बात है लेकिन कांग्रेस परजीवी की तरह हो गई है। बिहार में जमीन तलाशने आ रहे हैं लेकिन बिहार में उनको कुछ हासिल होने वाला नहीं है।
कांग्रेस को गलती से कर्नाटक और हिमाचल में मिल गई जगह – नीरज कुमार बबलू
मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि देश में कांग्रेस को कहीं जगह नहीं मिली गलती से कर्नाटक में जगह मिल गई। बजट पर चर्चा को लेकर कहा कि निश्चित तौर पर जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को लेकर बजट दिया। वैसे में लेकर केंद्रीय मंत्रियों का बिहार दौरा शुभ संकेत है। आज इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बिहार आ रहे हैं और बजट पर चर्चा करेंगे। वहीं महाकुंभ को जिस प्रकार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फालतू बताया। उसको लेकर कहा कि जिस प्रकार लोग आस्था की डुबकी लगाने कुंभ पहुंच रहे हैं। उसको लालू प्रसाद यादव ने गाली दिया है। यह गाली का बदला आने वाले समय में उनको भुगतना होगा।
यह भी पढ़े : नए CEC ज्ञानेश कुमार ने पेशेगत पारिवारिक परिपाटी को दी नई दिशा
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















