Advertisment

सीएम के MLA ने चिराग के सांसद को इशारों में धमकाया, कहा- उसे रोड पर लाकर छोड़ूंगा

खगड़िया : खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा का नाम लिए बिना जदयू के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अभी उनका दूध का दांत नहीं टूटा है। गलती से यहां कुछ बन गए। मैं डॉक्टर हूं, सभी का इलाज जानता हूं। सभी का बढ़िया से इलाज करुंगा, मैं पीछे इलाज नहीं करुंगा।

अभी उनका दूध का दांत नहीं टूटा है – JDU MLA

विधायक डॉ. संजीव कुमार ने आगे कहा कि परबत्ता में कितने सुरमा आए और चले गए। हमें परबत्ता की जनता पर विश्वास है। मैने मेडिकल कॉलेज के लिए आवाज उठाया लेकिन कुछ चिरकुट कहते हैं मैने किया। लोजपा (रामविलास) के सांसद का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि अभी उनका दूध का दांत नहीं टूटा है। गलती से यहां कुछ बन गए। मैं डॉक्टर हूं सभी का इलाज जानता हूं। सभी का बढ़िया से इलाज करुंगा। मैं पीछे इलाज नहीं करुंगा। चुनाव के सामने पैर पकड़े थे। अभी गीदड़ बन गए हैं। आमने सामने की लड़ाई लड़ूंगा। मैं शस्त्र उठाकर कुछ भी कर सकता हूं।

खगड़िया में लोजपा सांसद का विरोध किया था जदयू विधायक

गौरतलब है कि डॉ. संजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी लोजपा सांसद राजेश वर्मा का विरोध किया था। वहीं जदयू विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि सोने की लंका ढह गई। आप क्या हैं। विरासत में राजनीति मिली है उसे संभालिए। शस्त्र उठाने का समय गया। जो उठाया गर्त में गया। जनता मालिक है। वो फैसला करेगी। घमंड नहीं, संस्कार दिखाना चाहिए। इसको डर लगता है वो बुलेट प्रूफ गाड़ी में चलता है। कमीशनखोरी विरासत में मिलती है। मै सेवा के लिए आया हूं।

यह भी देखें :

जनता सब देख रही है

जदयू विधायक के बयान पर सांसद ने किया और कहा- विरासत में मिली राजनीति संभालिए, गुंडागर्दी जनता देख रही है। खगड़िया एलजेपी सांसद और परबत्ता के जदयू विधायक की बयानबाजी अब तीव्र हो गई है। दोनों एक दूसरे की पोल खोल रहे हैं। जवाब में सांसद राजेश वर्मा ने भी विधायक को उनकी परिवारिक स्थिति को बताते हुए यह कह डाला कि सोने की लंका एक समय में जल जाता है। विधायक और सांसद की इस लड़ाई में एक बात साफ है कि खगड़िया एनडीए में आगे बहुत कुछ होने वाला है। जिसका जवाब सांसद ने भी दिया है। सांसद राजेश वर्मा ने कहा है कि जो लंका की महल में और राजनीति विरासत से आए हैं वो लोगों की तकलीफ क्या जानेंगे। सांसद ने कहा कि वे लोगों की सेवा के लिए खगड़िया आए हैं। जिसको हर हाल में वो पूरा करेंगे।

यह भी पढ़े : उपेंद्र ने कर दी बड़ी मांग, कहा- कर्पूरी ठाकुर के नाम से हो Bihta एयरपोर्ट

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...