उपेंद्र ने कर दी बड़ी मांग, कहा- कर्पूरी ठाकुर के नाम से हो Bihta एयरपोर्ट

913
उपेंद्र ने कर दी बड़ी मांग, कहा- कर्पूरी ठाकुर के नाम से हो Bihta एयरपोर्ट
Advertisment

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष व राज्यसभा सासंद उपेंद्र कुशवाहा ने एक बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण की मंजूरी और निर्माण कंपनी चयन होने के बाद उन्होंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर नामकरण की मांग की। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया था।

Advertisment

उन्होंने कहा कि इस दिन कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए प्रेरणा ग्रहण करते हैं। कर्पूरी ठाकुर हमेशा दबे कुचले लोगों के साथ खड़े रहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को यादगार बनाने के लिए उनको भारत रत्न देकर सम्मान देने का काम किया। इसके लिए वो प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति शुक्रगुजार हैं।

यह भी देखें :

कर्पूरी ठाकुर के लिए चलाएंगे मुहिम

वहीं उन्होंने कहा कि पटना के बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से रखा जाए। राज्यसभा में मैंने यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा है। सिर्फ मैंने प्रस्ताव नहीं रखा है इस कार्य को पूरा किया जाए, इसके लिए मैं काम भी करूंगा। बिहार के सभी दलों के नेताओं से मेरी अपील है कि कर्पूरी ठाकुर के लिए मेरे इस मुहिम में साथ दें। ये कोई दल की मुहिम नहीं है। यह बिहार के लिए मांग की जा रही है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisement