Aurangabad– इधर सूबे के मुखिया के फरमान पर पुलिस दारूबंदी को सख्ती से लागू कराने में लगी है. उधर अपराधियों के पौ बारह है. यह हाल औरंगाबाद जिल़े का. पिछले कुछ दिनों से रोज हत्या हो रही है, लेकिन अपराधी पकड़े नहीं जा रहे, पकड़े जाएं भी तो कैसे पुलिस तो दारुबंदी को सफल बनाने में लगी है. नतीजतन अपराधियों को किसी का डर नहीं रह गया.
गुरूवार को देव थाना क्षेत्र में युवक की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई और शुक्रवार को हसुपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर लाश फेंके दिया गया और शनिवार को सलैया थाना क्षेत्र में हरि बिगहा गांव में कुएं से एक युवक का लाश बरामद की गई. मृतक की पहचान मदनपुर थाना के खिरियावां गांव निवासी तौसीफ मेराज (25वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक के पिता गयासुद्दीन अंसारी ने बताया कि उनका पुत्र तौसीफ 14 दिसंबर की शाम को अचानक लापता हो गया था. 15 दिसम्बर को मदनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर्रवाई गई. लेकिन उसकी लाश कुएं से बरामद हुई. इस मामले पर सलैया थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

















