इधर पुलिस करवाती रही दारुबंदी, उधर अपराधियों ने तीन दिन में कर डाला तीन मर्डर

Aurangabad– इधर सूबे के मुखिया के फरमान पर पुलिस दारूबंदी को सख्ती से लागू कराने में लगी है. उधर अपराधियों के पौ बारह है. यह हाल औरंगाबाद जिल़े का. पिछले कुछ दिनों से रोज हत्या हो रही है, लेकिन अपराधी पकड़े नहीं जा रहे, पकड़े जाएं भी तो कैसे पुलिस तो दारुबंदी को सफल बनाने में लगी है.  नतीजतन अपराधियों को किसी का डर नहीं रह गया.

गुरूवार को देव थाना क्षेत्र में युवक की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई और शुक्रवार को हसुपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर लाश फेंके दिया गया और शनिवार को सलैया थाना क्षेत्र में हरि बिगहा गांव में  कुएं से एक युवक का लाश बरामद की गई.  मृतक की पहचान मदनपुर थाना के खिरियावां गांव निवासी तौसीफ मेराज (25वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक के पिता गयासुद्दीन अंसारी ने बताया कि उनका पुत्र तौसीफ 14 दिसंबर की शाम को अचानक लापता हो गया था. 15 दिसम्बर को मदनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर्रवाई गई.  लेकिन उसकी लाश कुएं से बरामद हुई. इस मामले पर सलैया थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है.  पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...