दूसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई Matric की परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर Matric की परीक्षा आयोजित की जा रही है। मंगलवार को दूसरे दिन जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केपी प्लस टू हाईस्कूल, न्यू कॉलोनी, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, शेखौना, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शेखौना, प्लस टू विपिन उच्च विद्यालय, नेशनल पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवस्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त हुई Matric की परीक्षा

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सीटिंग प्लान, फ्रिस्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई, अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पायी गयी। परीक्षा का संचालन स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त पाया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन किया जाय। कदाचार में शामिल छात्र-छात्राओं सहित अन्य व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाय। उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Begusarai में खेत जोतने के विवाद में किसान को मारी गोली

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...