Advertisment

राजधानी में अपराधियों का तांडव, कार को घेर कर मारी गोली, दो की मौत

पटना : राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेखौफ़ हो कर हत्या, लूट जैसे घटना का अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के कसेराधाम घर्मकांटा के पास की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने कार को घेर कर गोली मारी, जिसमें कार सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

जिसे आनन फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के जंगली प्रसाद लेन के रहने वाले अविषेक वर्मा उर्फ मस्तू वर्मा दूसरे की पहचान सुनील कुमार के रूप में किया है. दोनों की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और सभी के रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी एसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस इसे प्रथम दृष्टया मामला गैंगवार के बात रही है. कार सवार परिवार वालों ने बताया कि सभी सदस्य पटना की ओर जा रहे थे, उसी समय जाम में फंस गए. इसके बाद बाइक सवार अपराधी आये और अंधाधूंध फायरिग कर दिया. जिससे आगे बैठे लोग को गोली लगी और दोनों गिर गए.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले जांच शुरू कर दी है. इस हत्या की जल्द ही खुलासा करने की बात पुलिस बता रही है. पुलिस का कहना है कि मृतक मस्तु वर्मा अपराधी थे और इनकी हत्या की पलानिंग की गई थी. पुलिस घटना के आसपास के लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि अपराधी की पहचान हो सके.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

विधि का विधान-पोती की डोली उठने से पहले अपराधियों ने उठा दी दादा की अर्थी

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...