गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम पर सांसद जयंत सिन्हा के बयान को लोगों ने बताया हास्यास्पद

हजारीबाग : केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उज्जवला योजना का हजारीबाग में बुरा हाल है. रसोई गैस सिलिंडर की कीमत अधिक होने के कारण कई लोग इसका उपयोग करने में असमर्थ हैं. गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम पर जब सांसद जयंत सिन्हा से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण लोगों के द्वारा रसोई गैस का उपयोग नहीं कर पाना दुखद है. लेकिन वे चाहें तो छोटे सिलिंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. सरकार इस बारे में विचार कर रही है. आने वाले दिनों में कुछ ना कुछ बेहतर जरूर होगा.

jayant sinha 22Scope News

जयंत सिन्हा के बयान पर लोगों में रोष

जयंत सिन्हा के इस बयान पर लोग हैरत में है. जयंत सिन्हा के इस बयान को हास्यास्पद बताया है. उनका कहना है कि योजना के तहत जब सरकार ने बड़ा सिलिंडर दिया है, तो कोई क्यों छोटे सिलिंडर का इस्तेमाल करेगा.

गैस सिलिंडर भरवाने में लोग असमर्थ

हजारीबाग में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सैकड़ों लोग रसोई गैस के महंगे हो जाने के कारण गैस सिलिंडर दोबारा भरवाने में असमर्थ हैं. ऐसे लोग अब जलावन के रूप में कोयला, लकड़ी या गोइठे का इस्तेमाल करने लगे हैं. सबसे बुरी स्थिति गदोखर पंचायत में है. वहां के नीम टोला और उसके आसपास के 55 गरीब परिवारों में से 44 परिवारों को उज्जवला योजना का लाभ मिला था. गैस सिलिंडर महंगा हो जाने के कारण आज स्थिति यह है कि सभी 44 परिवार अब गैस सिलेंडर का इस्तेमाल छोड़ परंपरागत जलावन का उपयोग कर कर रहे हैं.

रिपोर्ट : आशिष सिन्हा

Big breaking- गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...