प्लास्टिक बोतल निर्माण कारखाना में अचानक लगी भीषण आग, 15 से 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-14 स्थित हमारा पेट्रोल पंप के बगल में प्लास्टिक बोतल निर्माण कारखाना में अचानक भीषण आग लगी। मधेपुरा समेत कई प्रखंडों से पहुंची अग्नि दस्ता टीम आग पर काबू करने का अथक प्रयास कर रहे हैं। बताते चलें कि आग इतनी भयंकर है कि आग पर काबू पाना भारी मुश्किल हो रहा है।

आग बुझाने के लिए लगायी गई दमकल की 7 गाड़ियां 

बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात करीब दो बजे के समीप अचानक लगी आग के कारण बगल के गांव में भी अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि करीब सात से अधिक अग्नि शमन दस्ता टीम आग पर काबू करने का प्रयास मे जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, नवीन शाह नामक व्यक्ति के स्क्रब सप्लायर गोदाम में भीषण आग लग गई आग कैसे लगी है इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उक्त गोदाम मे प्लास्टिक के पानी बोतल निर्माण कारखाना भी चल रहा था। भारी संख्या मे खाली प्लास्टिक की पुराना बोतल भी रखा था जिसमें आग लग गई। फिलहाल आग इतनी भीषण है कि आग पर काबू कर पाना भारी मुश्किल हो रहा है।

आग लगने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का रहा माहौल

वहीं भीषण आग को लेकर स्थानीय लोगों में काफी अफरा-तफरी का माहौल है। तत्काल आसपास के इलाके को खाली करवाया जा रहा है। चुकी बगल में हमारा पेट्रोल पंप भी है, जिससे लोग काफी सहमे और डरे हुए हैं। आग से जहां गोदाम परिसर में सात बकरी, दो मोटरसाइकिल समेत कई सिलेंडर और बेस कीमती मशीन आदि आवश्यक सामग्री जलकर खाख हो गया है। वहीं तत्काल आग से करीब 15 से 20 लाख क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी देखें :

मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि ने बताया- करीब रात 2 बजे लगी आग

वहीं स्थानीय नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि ने बताया कि आग करीब दो बजे के आस पास लगी है। आग कैसे लगी इस बात कि खुलासा नहीं हो सका है। जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों से अग्निशमन दस्ता टीम पहुंची है। आग पर काबू करने का प्रयास चल रहा है। बहरहाल, आग इतनी भयंकर है कि आग बुझा पाना काफी मुश्किल हो रहा है। करीब सात से आठ की संख्या में अग्निशमन दस्ता आग पर काबू पाने को लेकर प्रयासरत है।

यह भी पढ़े : हाजीपुर से पटना जा रही CNG बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Road Issue: आखिर परसुडीह-गदरा सड़क पर क्यों गरमाई सियासत? दुलाल...

Jamshedpur Road Issue: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दुलल भुइयां ने परसुडीह-गादरा-गोविंदपुर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की कड़ी आलोचना...

स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के...

पटना : राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य...

Dr Megha Rani World Record: दुनिया की सबसे तेज हिंदी हस्तलेखन...

Dr Megha Rani World Record Ranchi: सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने हिंदी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मेघा रानी से उनके...