रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मैरवा रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष निगरानी अभियान के दौरान की गई। रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार आजाद व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ और सीपीडीएस टीम ने मैरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।

गाड़ी संख्या 55102 मऊ-छपरा पैसेंजर के स्टेशन पहुंचने पर FOB के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया

इसी दौरान गाड़ी संख्या 55102 मऊ-छपरा पैसेंजर के स्टेशन पहुंचने पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। उसके हाथ और पीठ पर लदे दो बैगों की तलाशी लेने पर उनमें से कुल 25.140 लीटर विदेशी और देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 105 पाउच बंटी बबली लाइम देसी शराब, आठ बोतल 8PM स्पेशल व्हिस्की और 15 बोतल ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की शामिल हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 8,765 रुपए बताई गई है।

Siwan Police 1 22Scope News

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. असलम सीवान के रूप में हुई है

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. असलम (20 साल) तुरहा टोली वार्ड संख्या-36 सीवान के रूप में हुई है। इस मामले में जीआरपी सीवान ने मुकदमा अपराध संख्या 120/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Siwan Police 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, शरीर में टेप से बांधकर कर रहा था शराब तस्करी, गिरफ्तार

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...