कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। शव की स्थिति देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय सदर DSP भी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का निरीक्षण किया

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय सदर डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बांध के किनारे शव पड़े होने की सूचना सुबह लोगों को मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। युवक का सिर धड़ से अलग होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Begusarai Body 1 22Scope News

पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है

हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की बात कही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।

Begusarai Body 2 22Scope News

मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है – सदर DSP आनंद पांडे

सदर डीएसपी आनंद पांडे ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।

Begusarai Body 22Scope News

यह भी पढ़े : गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...