जाली नोट का कारोबार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Koderma: कोडरमा पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र से जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों में दो महिला और एक पुरुष है. आरोपियों के पास से 31000 के जाली नोट बरामद किया गया है. इनकी गिरफ्तारी जयनगर के एक ग्राहक सेवा केंद्र से नकली नोट को दूसरे के खाते में ट्रांसफर करने के दौरान हुई.

आरोपियों की पहचान रांची निवासी रानी वर्मा, उदय वर्मा और बबीता खालको के रुप में की गई है. नकली नोट के अलावा इनके पास से कई एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और मोबाइल भी बरामद किया गया है. इसके अलावा नकली नोट खपाने में इस्तेमाल किया जा रहा एक स्कूटी और मोटरसाइकिल की बरामदगी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार इन गिरोह के द्वारा गिरिडीह जिले में लाखों रुपये का नकली नोट खपाया है. गिरोह का सरगना गिरिडीह जिले का है.डीएसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नोट की छपाई गिरिडीह और बिहार के गया जिले में किए जाने की सूचना मिली है. पकड़े गए तीनों आरोपियों द्वारा कोडरमा और  गिरिडीह के अलग-अलग इलाकों में नकली नोट खपाने का काम किया जाता था. इनके द्वारा अब तक लाखों रुपये का जाली नोट खपाया गया है.

 रिपोर्ट- कुमार अमित   

बैंक लॉकर में नकली नोट रखने वाला ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...