BJP का अंतरकलह आ रहा सामने, राजद विधायक ने आर के सिंह के बयान पर कहा…

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आर के सिंह के बयान के बाद बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। BJP नेता आर के सिंह के बयान पर राजद ने कहा कि अभी तो शुरुआत हुई है। राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि BJP में अंतरकलह तो पहले से था। अब यह सामने आने लगा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बिहार में तेजस्वी यादव की लोकप्रियता बढती जा रही है। हमलोग काम करने में विश्वास रखते हैं। लेकिन दूसरी BJP के वरिष्ठ नेता इस तरह का आरोप लगा रहे हैं मतलब साफ है कि भाजपा में एकजुटता नहीं है।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा में जिलों में जा रहे हैं लेकिन वे आमजन से बात नहीं कर रहे हैं। वे बिहार की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर, रोजगार की समस्या है लेकिन मुख्यमंत्री कुछ कह नहीं रहे हैं। वे पूरी तरह से थक चुके हैं, जनता उन्हें पक्के तौर पर रिजेक्ट करेगी।

BJP में है चार गुट, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा ‘अब सरकार…’

बिहार में जो पलायन रोकने, युवाओं, किसानों, मजदूरों और रोजगार की बात करता है जनता उसे चुनेगी। वहीं कांग्रेस को लेकर रणविजय साहू ने कहा कि हम सब मिल कर एनडीए को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। हमारे सभी घटक दल अपने अनुसार काम कर रहे हैं और सबका लक्ष्य है कि बिहार से उस व्यवस्था को उखाड़ फेंकना है जो जनता को छल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    जल्द ही Purnea Airport से भर सकेंगे उड़ान, 4 महीने में तैयार हो जायेगा टर्मिनल

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...