BJP ने काटा अश्विनी चौबे का टिकट, गिरिराज फिर ठोकेंगे बेगूसराय से ताल, BJP ने जारी की सूची, देखें

BJP ने जारी की बिहार की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी की सूची

पटना: NDA में सीट शेयरिंग पर बात पूरी तरह फाइनल हो जाने के बाद अब दलों ने अपनी हिस्सों की सीटों पर भी उम्मीदवार का नाम फाइनल कर लिया है। रविवार को जदयू और BJP ने बिहार की लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। BJP के द्वारा जारी सूची में केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे का टिकट इस बार भाजपा ने काट दिया है। तो वहीं एक और केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय लोकसभा सीट से मैदान में उतरेंगे। BJP ने बक्सर सीट पर इस बार मिथलेश तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

लालू-तेजस्वी दिल्ली रवाना, सीट शेयरिंग पर कर सकते हैं नेताओं से मुलाकात

BJP LIST 22Scope News

लोकसभा
बिहार के लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की सूची

BJP ने पश्चिम चंपारण सीट से एक बार फिर संजय जायसवाल को मैदान में उतारा है तो पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह को। इसके साथ ही मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, आरा से आर के सिंह, बक्सर से मिथलेश तिवारी, सासाराम से शिवेश राम, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह, और नवादा से विवेक ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...