Saharsa में चाय दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

सहरसा: Saharsa सदर अस्पताल के समीप रविदास चौक के पास एक चाय की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने दुकान में चपेट में ले लिया था। इसी बीच दुकान में रखा गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया जिसके बाद आग ने भयावह रूप ले लिया।

Nishant का स्वागत है, केंद्रीय मंत्री मांझी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था। दुकानदार किसी काम से बाहर निकले थे तभी दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में आग लगने की वजह से सारा सामान जल कर राख हो गया। फ़िलहाल आग लगने की घटना का कारण पता नहीं चल सका है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Matric की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो घायल

Saharsa से राजीव झा की रिपोर्ट

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...