Advertisment

पंजाब के जगराओं के LR DAV कॉलेज में पृथ्वी के जीवमंडल के संरक्षण पर व्याख्यान आयोजित

डिजिटल डेस्क : पंजाब के जगराओं के LR DAV कॉलेज में पृथ्वी के जीवमंडल के संरक्षण पर व्याख्यान आयोजित। पंजाब के जगराओं स्थित पृथ्वी के जीवमंडल के संरक्षण के लिए ‘स्थानीय कार्रवाई के साथ वैश्विक सोच’ पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।

पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस LR DAV कॉलेज मेंएंड टेक्नोलॉजी एंड लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट के दिशानिर्देशों पर पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत हुए इस आयोजन में माजिक पर्यावरणविद् और ए.पी. रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भुवन गोयल बतौर मुख्य वक्ता शरीक हुए।

LR DAV कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत इको क्लब के संयोजक डॉ. कुणाल मेहता द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत में दिए गए संबोधन से हुई।

कुणाल मेहता : पर्यावरण संरक्षण अहम…

LR DAV कॉलेज में कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ. कुणाल मेहता ने कहा कि – ‘पर्यावरण दिवस महज औपचारिकता नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति मानवमात्र को सचेतनता का अहम कारक बिंदु है।

…ग्लोबल वार्मिक के इस दौर में पर्यावरण संरक्षण ही प्रमुख चुनौती है। इस चुनौती से पार पाने में हर किसी की भागीदारी अहम है। यही कारण है कि आज देश और प्रदेश में सरकारी के स्तर पर जनभागीदारी को सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति अलग जगाई जा रही है।

…इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम ‘प्लास्टिक का उन्मूलन’ है। सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी एवं इसके विकल्प को रूटीन के जीवन में अपनाना आवश्यक है।’

आयोजन में पहुंचे स्वच्छ भारत के ब्रांड एंबेसडर…

LR DAV कॉलेज में हुए इस आयोजन में बतौर विशिष्ट अतिथि स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर नरेश वर्मा भी पहुंचे। LR DAV कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने विभिन्न प्रकार के पर्यावरण प्रदूषण के बारे में बताया।

उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के विभिन्न तरीकों और विशेष रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए, जिनमें “कम करें, पुन: उपयोग करें और रीसाइक्लिंग” शामिल है। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना होगा।

इस अवसर पर आईक्यूएसी के संयोजक डॉ. सुभाष चंद ने पर्यावरण विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ ली गई।

प्लास्टिक का इस्तेमाल को कम करने बांटे गए जूट बैग

LR DAV कॉलेज में हुए इस आयोजन में प्रतिभागी छात्रों एवं स्टाफ में जूट का वितरण किया गया। मुख्य वक्ता भुवन गोयल ने अपने संबोधन में जैव विविधता को बढ़ावा देकर पर्यावरण की रक्षा की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के उपाय सुझाए जैसे ई-कचरे को अलग करना, एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से बचना और अधिक पेड़ लगाना और विभिन्न रीसाइक्लिंग तकनीकों को साझा करना।

पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया जो पर्यावरण प्रदूषण को कम कर सकते हैं।

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...