Champions Trophy: भारत और पाकिस्तान के बीच आज महा मुकाबला, दोपहर 2.30 बजे से होगा शुरू

Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, जबकि पाकिस्तानी टीम की कमान मोहम्मद रिजवान संभालेंगे।

Champions Trophy: दोनों टीम की संभाव‍ित प्लेइंग-11

भारत की संभाव‍ित प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर)), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी शामिल है, जबकि पाकिस्तान की संभाव‍ित प्लेइंग-11 में बाबर आजम, इमाम उल हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी शामिल है।

इससे पहले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट हरा दिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनते हुए सभी विकेट खोकर 228 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। उस मैच में शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Champions Trophy: शुभमन गिल ने जड़ शतक

उस मैच में भारत की ओर से ओपनर शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 129 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के जड़ते हुए 101 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए थे। वहीं के एल राहुल ने 41 रन बनाए थे। इसके अलावा विराट कोहली ने भी 22 रनों का योगदान दिया था। वहीं गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके थे, जबकि हर्षित राणा को तीन और अक्षर पटेल को दो विकेट मिले थे।

Saffrn

Trending News

UGC NET 2026 Update: आवेदन की तारीख फिर बढ़ी, अब 24...

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 मई कर दी है। आवेदन संशोधन का मौका 26 से...

JSSC Supervisor Recruitment: महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत, रद्द...

झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने के आदेश को अवैध करार देते हुए नियुक्ति का...

TGT Teacher Recruitment Case: शिक्षक नियुक्ति आंकड़ों में बड़ा अंतर, वन...

झारखंड टीजीटी शिक्षक नियुक्ति मामले में वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने सरकारी आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाया है। नियुक्त अभ्यर्थियों की संख्या...

CBSE Answer Sheet Crisis: स्कैन कॉपी पोर्टल 5 दिन से ठप,...

 सीबीएसई की आंसर शीट स्कैन कॉपी आवेदन प्रक्रिया तकनीकी खामियों से प्रभावित है। वेबसाइट क्रैश होने और गलत स्कैनिंग से छात्र परेशान हैं।CBSE Answer...

Jharkhand Vegetable Crisis: किसानों की टूटी कमर, 2 रुपये किलो भिंडी...

 झारखंड भिंडी की कीमत गिरने से किसान परेशान हैं। लागत नहीं निकलने पर किसान ने खेत में लगी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।Jharkhand Vegetable...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img