Advertisement
Advertisement
Advertisement

WJAI के बिहार कमिटी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित, लिट्टी चोखा के साथ ही…

WJAI के बिहार कमिटी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित, लिट्टी चोखा के साथ ही...

Google पर 22Scope चुनें

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिहार कमिटी की बैठक में अहम प्रस्ताव पारित। पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान पर रही विशेष चर्चा। सदस्यता अभियान का विशेष अभियान चलाने का निर्णय। अमित सिंह को बनाया गया WJAI का ब्रांड एंबेसडर

पटना: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) बिहार कमिटी की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को पटना के मंदिरी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ईमानदार एवं निष्पक्ष पत्रकारों को जोड़ा जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने बिहार कमिटी के सभी प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

‘Web Media को क्या नहीं दिखाना’ का रखना होगा ध्यान, WJSA के मानद सदस्य उदय चंद्र सिंह ने कहा…

बैठक की अध्यक्षता संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण ने की, जबकि संचालन एवं स्वागत भाषण प्रदेश महासचिव एवं भारत लाइव के संपादक नमन मिश्रा ने दिया। मंदिरी में WJAI प्रदेश महासचिव नमन मिश्रा के आवास पर आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्रा उर्फ बाबा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि “पिक्कू”, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता, बिहार प्रदेश सचिव राजू नारायण पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष कादिर खान, कार्यकारिणी सदस्य जैकी शर्मा, पंकज कुमार, रविकांत सहित कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

गायक अमित सिंह को बनाया गया WJAI का ब्रांड अंबेसडर

बैठक के दौरान प्रसिद्ध सूफी सिंगर अमित सिंह एमी को संगठन का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। इसके उपरांत संगत-पंगत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने अपनी शानदार गायकी से समा बांध दिया, जबकि प्रदेश महासचिव नमन मिश्रा ने “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” गीत गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। बैठक के अंत में संगठन के सभी सदस्यों ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा का आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Darbhanga में कीचड़ भरे तालाब में उतरे शिवराज सिंह चौहान, किसानों के साथ समझी मखाना उत्पादन की प्रक्रिया

Commercial Advertisment

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...

बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से...

बिहार में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। 28 फरवरी तक घर-घर सर्वे होगा। नागरिक 10 से 24 जनवरी तक स्व-जनगणना के...