Ranchi-मुख्यमंत्री आमंत्रण वर्ल्ड कप 2021 जोनल स्तरीय टूर्नामेंट का फाइनल आज खेलगांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेला गया. महिला वर्ग में रामगढ़ की टीम ने गढ़वा को 3-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. जबकि पुरुषों वर्ग में रांची ने लोहरदगा को 1-0 से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया. महिलाओं में बेस्ट प्लेयर आरती कुमारी, बेस्ट डिफेंडर मेधा कुमारी और बेस्ट गोलकीपर सुशांता तिर्की को घोषित किया गया.

पुरुष वर्ग में बेस्ट गोलकीपर जोखन उरांव, बेस्ट डिफेंडर दिनेश उरांव और बेस्ट इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में पंचायती राज्य सचिव राहुल शर्मा और जेएसएसपीएस के सीईओ उमेश कुमार विद्यार्थी, रांची के खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा, खेल शिक्षक समीर चौधरी और आयोजन समिति के सदस्य तपन रावत मौजूद रहें.
यहां यह बता दें कि इस प्रकार के खेलों के आयोजन से ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा जागेगी, वे एक दूसरे की तकनीक और कौशल को जान सकेंगे. एक दूसरे की कमियों और ताकत से रुबरु होंगे. इस प्रकार उनके खेलों में एक निरन्तरता और
आत्मविश्वास आयेगा.
आयोजकों का कहना है कि जल्द ही मुख्यमंत्री आमंत्रण वर्ल्ड कप में फुटबौल के साथ ही दूसरे खेलों को भी जोड़ने की योजना बनाई जा रही है. जल्द ही इसमें सफलता मिलेगी.

















