Begusarai में चार वर्ष की बच्ची के साथ…, लोगों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले…

बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बेगुसराय में एक युवक ने चार वर्ष की बच्ची के साथ जबरदस्ती की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना Begusarai के बलिया थाना क्षेत्र की है जहां आंगनवाड़ी से पढ़ कर लौट रही एक बच्ची के साथ एक युवक ने जबरदस्ती की। बताया जा रहा है कि आंगनवाड़ी से पढ़ कर वापस लौट रही बच्ची को चाय दुकानदार युवक बच्ची को बहला कर अपने चाय दुकान में ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती की। बाद में लहूलुहान हालत में बच्ची अपने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी।

Katihar में सड़क पर जोरदार धमाका, एक महिला समेत चार…

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने स्वीकार भी कर लिया जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी तरफ बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए लोगों ने Begusarai अस्पताल पहुँचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगो ने आरोप लगाया कि एक सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें और भी लोग शामिल हो सकते है क्योंकि गांव के बीच चाय की दुकान को बंद कर अकेले इस घटना को अंजाम देने की साहस नहीं की जा सकती है। घटना से आक्रोशित लोगो ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Aurangabad: विवाहिता चढ़ी दहेज़ की बलि, मृतिका के पिता ने पति समेत…

Begusarai से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...

Chandrapura Cow Theft: चंद्रपुरा के जोरूवा में गौ चोरी के आरोप...

Chandrapura Cow Theft: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जोरूवा में अहले सुबह गौ चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया।...

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...