राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी पटना, PMCH के शताब्दी समारोह में होंगी शामिल

पटना : देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 25 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना आ रही हैं। पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। 11.30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगी, फिर वहां से राजभवन जाएंगी। इसके बाद 12:15 में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी। एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल में रुकेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। राष्ट्रपति कल यानी 26 फरवरी को सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से पटना पहुंचेंगी राष्ट्रपति

पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार लाने और फिर उन्हें राजभवन ले जाने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक प्लान जारी किया गया। एयरपोर्ट से रवाना होने से 15 मिनट पहले और बापू सभागार से राजभवन रवाना होने से पहले पटेल गोलंबर से राजभवन और एयरपोर्ट तक ट्रैफिक बंद रहेगा। पुलिस लाइन तिराहे से पूरब करगिल चौक तक वाहन नहीं चलेंगे। एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार और राजभवन तक करीब 500 जवानों की तैनाती रहेगी। एयरपोर्ट के दोनों गेट से लेकर टर्मिनल भवन और बाउंड्री के आसपास अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट पर वाहनों, यात्रियों के सामान की सघन तलाशी शुरू हो गई है। जिला और पुलिस प्रशासन ने सोमवार को उन रूटों पर राष्ट्रपति के कारकेड का रिहर्सल किया, जहां से उनका कफिला गुजरना है। एहतियात के तौर पर पीएमसीएच और आईजीआईएएम तक कारकेड का रिहर्सल किया गया।

यह भी पढ़े : राष्ट्रपति के Patna आगमन को लेकर बदली रहेंगी ट्रैफिक व्यवस्था, बाहर निकलने से पहले जान लें…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...