दिल्ली में विधानसभा सत्र शुरू होते ही सदन से निकाले गए सभी AAP विधायक

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में विधानसभा सत्र शुरू होते ही सदन से निकाले गए सभी AAP विधायक। दिल्ली में मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। जैसे ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया वैसे ही AAP (आम आदमी पार्टी) के विधायक हंगामा करने लग गए।

AAP विधायकों ने बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरों को हटाने के लिए विरोध जताया। AAP विधायक अपना विरोध जताने के क्रम में हंगामा काटने के अंदाज में अभिभाषण में खलल पैदा करना शुरू किया।

उसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने AAP विधायकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। सभी AAP विधायकों को सदन से निकाल दिया।

12 AAP विधायक पूरे दिन वास्ते निष्कासित

दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ ही दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हुई। इसी बीच AAP (आम आदमी पार्टी) के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 12 विधायकों को दिनभर के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।

उपराज्यपाल के अभिषाषण के शुरू होते ही AAP (आम आदमी पार्टी) के विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव अंबेडकर की फोटो हटाने का विरोध करना शुरू किया। इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने AAP (आम आदमी पार्टी) के 12 विधायकों को पूरे दिन के लिए निष्कासित किया।

सबसे पहले विधानसभा में हंगामे पर विपक्ष को मार्शल के द्वारा बाहर निकाला गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष आतिशी, जनरैल, विशेष रवि, सोमदत्त समेत पांच सदस्यों को दिन भर के लिए निष्कासित कर दिया गया। फिर विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित 11 आप विधायकों को दिनभर के लिए सदन से निष्कासित करने का आदेश दिया।

निष्कासित किए गए विधायकों में आतिशी के अलावा वीरेंद्र काद्यान्न, कुलदीप, गोपाल राय, जरनैल सिंह, संजीव झा, अनिल झा, विशेष रवि, सोमदत्त और वीर सिंह धींगन शामिल हैं।

दिल्ली विधानसभा का दृश्य
दिल्ली विधानसभा का दृश्य

‘यमुना की सफाई दिल्ली की नई सरकार की पहली प्राथमिकता’

दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि –‘…मेरी सरकार लोगों के प्रति समर्पित है। यमुना की सफाई मेरी सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। वहीं सड़क-पानी की सुविधा पर ज्यादा काम होगा। दिल्ली को सबसे स्वच्छ मेट्रो बनाना है।

…सरकार पांच प्रमुख चीजों पर काम करेगी, जिसमें यमुना पुनरुद्धार, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अनाधिकृत कलियों, का नियमित करण शामिल है।

…यह सरकार विकसित दिल्ली संकल्प पत्र को नीतिगत रूप से अंगीकार करेगी और आमजन से किए गए वादों को पूरा करने के साथ ही उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की दिशा में आगे बढ़ेगी। दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा करते हैं।’

दिल्ली में होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा

अपने अभिभाषण में दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि – ‘…यह नीतिगत दस्तावेज वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को 100 दिन का एजेंडा दिया गया है।

…मेरी सरकार ने पहली बैठक में ही कैग के रिपोर्ट को विधानसभा की पटल पर रखने का निर्णय किया है।  सड़क, नाली, सीवर, स्वास्थ्य व पीने के पानी की कमी दूर होगी। राजस्व बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होगी।

…यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण के लिए लघु मध्यम और दीर्घकालिक योजना लागू करेगी। दिल्ली को सबसे स्वच्छ शहर और स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम आने का प्रयास किया जाएगा।

…दिल्ली के लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। वहीं बुजुर्गों को फ्री इलाज दिया जाएगा। इसके साथ ही होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।

…पिछले 10 सालों में लगातार झड़पें, आरोप-प्रत्यारोप ने दिल्ली को नुकसान पहुंचाया है। वह सरकार केंद्र और अन्य राज्यों के साथ समन्वय में काम नहीं कर रही थी।’

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...