AAP MLA की जमानत होते ही फिर से मकोका केस में हुई गिरफ्तारी

डिजीटल डेस्क : AAP MLA की जमानत होते ही फिर से मकोका केस में हुई गिरफ्तारी। AAP (आम आदमी पार्टी) MLA नरेश बाल्यान को बुधवार को वसूली मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिली लेकिन उसके तुरंत बाद ही दिल्ली पुलिस ने मकोका केस में फिर से गिरफ्तार कर लिया।

वसूली मामले में कोर्ट ने AAP (आम आदमी पार्टी) MLA नरेश बाल्यान को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी।

30 नवंबर को गिरफ्तार हुए थे AAP MLA नरेश बाल्यान

बीते दिन कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 30 नवंबर को AAP (आम आदमी पार्टी) MLA नरेश बाल्यान को वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था।

इससे पहले बुधवार को पेशी के दौरान AAP (आम आदमी पार्टी) MLA नरेश बाल्यान के वकील ने कोर्ट को बताया था कि – ‘अभियोजन पक्ष ने ऐसा कुछ भी नहीं पेश किया है, जिससे यह पता चले कि जमानत पर रिहा होने पर नरेश बाल्यान खतरा बन जाएंगे। AAP (आम आदमी पार्टी) MLA नरेश बाल्यान को पब्लिक सर्वेंट हैं। वह कहीं नहीं भाग सकते’

AAP MLA नरेश बाल्यान
AAP MLA नरेश बाल्यान

कोर्ट में AAP MLA के वकील ने कहा कि गिरफ्तारी एक स्टंट

बुधवार को पेशी के दौरान AAP (आम आदमी पार्टी) MLA नरेश बाल्यान के वकील ने कोर्ट को कहा  कि -‘…वह खुद रंगदारी मांगने के पीड़ित हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई? अगर पुलिस की जांच में लापरवाही बरती गई है तो भगवान ही हमारे देश को बचाए। चुनाव नजदीक हैं और वो अचानक जाग गए हैं। उनके पास कुछ भी नया नहीं है।

…ये क्लिप उनके पास 1.5 साल से थी। धारा 41-ए का अनुपालन किए बिना, उन्होंने नरेश बालियान को गिरफ्तार कर लिया है। ये एक राजनीतिक स्टंट है और कुछ नहीं’।

AAP MLA नरेश बाल्यान
AAP MLA नरेश बाल्यान

AAP MLA नरेश बाल्यान के पुलिस में दर्ज केसों को एकनजर में जानें….

AAP MLA नरेश बाल्यान के वकील ने बुधवार को कोर्ट में यह भी बताया कि – ‘मेरे मुवक्किल के खिलाफ उनके पास कोई मामला नहीं है। नोटिस न देना सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है। दिल्ली पुलिस को यह भी नहीं पता कि ऑडियो क्लिप असली है या नहीं।

…यह गिरफ्तारी उन्हें बदनाम करने और उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश है। मेरा मुवक्किल एक साधारण सामाजिक कार्यकर्ता है, जो जबरन वसूली के पीड़ितों की मदद कर रहा था’।

बता दें कि AAP MLA नरेश बाल्यान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के बीच बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सामने आई। नंदू इस समय विदेश में है। दोनों के बीच बातचीत में कथित तौर पर व्यापारियों से फिरौती वसूलने की योजना पर चर्चा हुई। नरेश की गिरफ्तारी भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा एक कथित ऑडियो क्लिप जारी करने के बाद हुई थी।

इसमें बाल्यान को गैंगस्टर से पैसे वसूलने की योजना बनाते हुए सुना गया था। इस मामले को लेकर गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक एक्सटॉर्शन नेटवर्क चला रही है एवं दिल्ली के व्यापारियों और बिल्डरों से फिरौती वसूली की जा रही थी।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...