असम में निवेश बढ़ाकर 50 हजार करोड़ करेगी Reliance

Desk : रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने असम में अगले पांच वर्षों में कंपनी का निवेश चौगुना करके 50 हजार करोड़ करने की घोषणा की। अंबानी ने बताया की रिलायंस पहले ही प्रदेश में 12 हजार करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है। जो उसकी 5 हजार करोड़ की प्रतिबद्धता से कहीं अधिक है। मुकेश अंबानी गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 समिट’ में बोल रहे थे।

AI-रेडी एज डेटा सेंटर बनाएगी Reliance

अंबानी ने रिलायंस की प्राथमिकताएं गिनवाते हुए बताया कि वे असम को AI-रेडी बनाना चाहते हैं। असम में विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बाद, अब रिलायंस यहां कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगी। उन्होंने घोषणा की कि रिलायंस असम में AI-रेडी एज डेटा सेंटर बनाएगी। रिलायंस रिटेल भी प्रदेश में अपने स्टोर्स की तादाद 400 से बढ़ा कर 800 करने वाला है। जिससे युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

रिलायंस रिटेल प्रदेश में स्टोर्स की तादाद 400 से बढ़ाकर 800 करेगा

असम को स्वच्छ और हरित ऊर्जा का केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता भी उन्होंने जाहिर की। परमाणु ऊर्जा के साथ असम की बंजर भूमि पर दो बायोगैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। इनसे सालाना 8 लाख टन स्वच्छ बायोगैस का उत्पादन होगा, जो हर दिन 2 लाख यात्री वाहनों को ईंधन देंगे। अंबानी ने असम में एक मेगा फूड पार्क बनाने की भी घोषणा की, जो असम को देश विदेश में खाद्य और अखाद्य उपभोक्ता उत्पादों का सप्लायर बनने में मदद करेगा। उन्होंने हाल ही में असम में बने कैंपा के बॉटलिंग प्लांट का भी जिक्र किया।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...